खेलपूणेमहाराष्ट्र

4वीं महिला महाराष्ट्र केसरी 2026’

4वीं महिला महाराष्ट्र केसरी 2026’

पारंपरिक कुश्ती को बचाने के साथ अपनी मिट्टी का मान भी बढ़ाएं : विधायक सचिन कल्याणशेट्टी

महिला महाराष्ट्र केसरी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ : अपेक्षा पाटिल, प्रतीक्षा मंडलिक, सृष्टि भोसले की विजयी शुरुआत

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:सोलापुर महाराष्ट्र

सोलापुर (प्रतिनिधि) – महाराष्ट्र केसरी जैसी प्रतियोगिताओं के कारण महिला कुश्ती को नई पहचान मिल रही है। सोलापुर में इस प्रतियोगिता का आयोजन होना गर्व की बात है। पारंपरिक खेलों को संरक्षित करने के साथ अपनी मिट्टी का मान बढ़ाना भी जरूरी है। कुश्ती से अनुशासन और जिद्द विकसित होती है, साथ ही यह शरीर को ताकत और ऊर्जा प्रदान करती है तथा हमारी संस्कृति का परिचय कराती है। ऐसा प्रतिपादन अक्कलकोट के विधायक सचिन कल्याणशेट्टी ने किया।

निर्झरा केयर फाउंडेशन की संस्थापक स्वाती अळळीमोरे-साखरे द्वारा आयोजित महिला महाराष्ट्र केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का शनिवार को सोलापुर के हरिभाई देवकरण प्रशाला मैदान में भव्य शुभारंभ हुआ। विधायक सचिन कल्याणशेट्टी के हाथों हनुमान जी की प्रतिमा का पूजन और दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में राज्य सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और कुश्ती में भी पीछे नहीं हैं। अधिक से अधिक लोगों से प्रतियोगिता देखने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील भी की।

इस अवसर पर महापौर विनायक कोंड्याल, विधायक देवेंद्र कोठे, जिला परिषद उपाध्यक्ष इंद्रजीत पवार, हिंद केसरी योगेश दोडके, बापूसाहेब लोखंडे, मुन्नालाल शेख, भरत मेकाले, योगेश बोंबाले, समीर कोळेकर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्वेता हुल्ले ने किया।

पिता की स्मृति में आयोजन‘4वीं महिला महाराष्ट्र केसरी 2026’

पिता की स्मृति में आयोजन

स्वाती अळळीमोरे-साखरे ने बताया कि उनके पिता सिद्धाराम साखरे वरिष्ठ पहलवान, पुलिस अधिकारी और समाजसेवक थे। उनकी स्मृति में 2023 में निर्झरा केयर फाउंडेशन की स्थापना की गई। उन्होंने कहा कि सोलापुर जिले में कुश्ती की प्रतिभा तो है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं की कमी के कारण खिलाड़ियों को अपेक्षित मंच नहीं मिल पाता। इसी उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

परिणाम

76 किलो वर्ग की शुरुआती मुकाबले में अहिल्यानगर की सोनाली मंडलिक और सांगली की अपेक्षा पाटिल के बीच मुकाबला हुआ। मध्यांतर तक सोनाली 2-0 से आगे थीं, लेकिन बाद में अपेक्षा पाटिल ने शानदार वापसी करते हुए 6-3 से जीत दर्ज की।

53 किलो वर्ग में सोलापुर की शिवानी करचे ने पुणे की अवंती रानवडे को 6-5 से हराया।

दूसरे दौर में पहुंचने वाले खिलाड़ी (वजन वर्ग अनुसार)

50 किलो : तेजा मदने, तृप्ती गुरव, आकांक्षा जाधव, अर्पिता गोळे, भाग्यश्री मासुळे, गौरी पाटील, अनुष्का हासपे, कोमल पटेल

53 किलो : श्रावणी लव्हटे, दिव्या धावडे, सोनामिका पाटील, राजनंदिनी रनवरे, मधुरा वाईंगडे, तुळशी पाथरे

55 किलो : समृद्धी निलवे

57 किलो : सलोनी खोपडे, सिमरन कोरी, तन्वी मगदूम

59 किलो : धनश्री फंड, निर्मिती मुऱ्हे, अमेघा घरत

62 किलो : प्रगती गायकवाड, संस्कृती शिरसाट, राधिका ढेरे

65 किलो : दिव्या कुंभार, विशाखा चव्हाण, अश्विनी गर्जे

68 किलो : शिवानी मेटकर, आराधना नाईक

72 किलो : सावरी सातकर, वेदांतिका पवार

76 किलो (महाराष्ट्र केसरी वर्ग) : वेदिका ससाणे, सृष्टि भोसले, प्रतीक्षा बागडी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button