
कमिश्नर ने आमजनता के आवेदन पत्रों में की सुनवाई
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . कमिश्नर बीएस जामोद ने कमिश्नर कार्यालय सभागार में आवेदन पत्रों में सुनवाई की। जनसुनवाई में दिव्यदर्शन द्विवेदी निवासी कैलाशपुरी कालोनी रीवा ने अनुकम्पा नियुक्ति दिलाए जाने का आवेदन दिया। मुकद्दर बेग निवासी घोघर ने मकान से अवैध कब्जा हटाने के लिए आवेदन दिया। मुन्नीलाल तिवारी निवासी ग्राम शिवराजपुर जिला मऊगंज ने अवैध रूप से खसरे में सुधार कराने वालों पर कार्यवाही के लिए आवेदन दिया। प्रियंका सिंह निवासी ग्राम नौगवाधीर जिला सीधी ने स्पांसरशिप योजना की राशि का भुगतान कराए जाने के लिए आवेदन दिया। जन सुनवाई में अरूण कुमार त्रिपाठी निवासी उर्रहट ने अति गरीबी का प्रमाण पत्र बनाए जाने सहित अन्य आवेदकों द्वारा अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए। कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को जनसुनवाई के आवेदन पत्रों का सात दिवस में निराकरण करके प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



