बीमा योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए समिति गठित
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज 31 मार्च 2026. मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग में दिए गए निर्देशों के पालन में मऊगंज जिले में बीमा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, निगरानी एवं समन्वय तथा बीमा दावों के त्वरित निपटान के लिए जिला स्तरीय बीमा समिति का गठन किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजय कुमार जैन द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। समिति के अध्यक्ष कलेक्टर मऊगंज होंगे। समिति में पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला कोषालय अधिकारी तथा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। भारतीय जीवन बीमा निगम के क्षेत्रीय अधिकारी को समिति में सदस्य सचिव बनाया गया
है।



