इटावाअपराधउत्तर प्रदेश

इटावा पुलिस की सराहनीय कार्यवाही: चोरी का ट्रैक्टर बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार

इटावा पुलिस की सराहनीय कार्यवाही: चोरी का ट्रैक्टर बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार

रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा, । जनपद इटावा में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के क्रम में थाना वैदपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने राजस्थान के जैसलमेर से चोरी किए गए ट्रैक्टर के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

 

यह कार्यवाही अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में की गई।

 

घटना का विवरण

थाना वैदपुरा पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि दो व्यक्ति चोरी के ट्रैक्टर के साथ ग्राम बनामई से वैदपुरा की ओर आ रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम रेलवे स्टेशन वैदपुरा जाने वाली सड़क पर पहुंची। कुछ समय बाद एक ट्रैक्टर आता दिखाई दिया, जिसे रुकने का इशारा किया गया। इस पर ट्रैक्टर सवार दोनों व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।

 

पूछताछ में खुलासा

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे जैसलमेर (राजस्थान) में एक मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे। वहीं जून 2024 में अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उन्होंने यह ट्रैक्टर चोरी किया था। इस संबंध में थाना कोतवाली जैसलमेर में पहले से ही मुकदमा दर्ज है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त

 

– अंकित प्रताप (उम्र 19 वर्ष)

– कुलदीप प्रताप (उम्र 25 वर्ष)

दोनों निवासी ग्राम बनामई, थाना वैदपुरा, जनपद इटावा हैं।

 

बरामदगी

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का महिन्द्रा ट्रैक्टर 265 DI XP PLUS बरामद किया है।

 

पंजीकृत मुकदमा

इस मामले में थाना वैदपुरा पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस टीम

इस सराहनीय कार्यवाही में थानाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक जय सिंह एवं पुलिसकर्मी जोनी कुमार, विपिन कुमार और रजत कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

इटावा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ अपराधियों में भय का माहौल बना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button