जनपद सीईओ नईगढ़ी को कारण बताओ नोटिस जारी
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने जनपद पंचायत नईगढ़ी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऊषा किरण गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस जल स्वावलंबी योजना के तहत चयनित ग्राम पंचायत बहुती का डीपीआर प्रस्तुत न करने पर जारी किया गया है। जारी नोटिस का तीन दिन में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत न करने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

