लखनऊउत्तर प्रदेशप्रशासन

अफवाहों पर सख्त CM योगी, ईंधन की कमी से किया इनकार

अफवाहों पर सख्त CM योगी, ईंधन की कमी से किया इनकार

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:लखनऊ,उत्तर प्रदेश

लखनऊ : पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच देश में लॉकडाउन या ईंधन की किल्लत की अफवाहों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है और जनता को किसी भी प्रकार की घबराहट की जरूरत नहीं है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पूरी तरह सुरक्षित है और आवश्यक संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

नोएडा मिथक पर भी दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नोएडा से जुड़े पुराने अंधविश्वास का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले कुछ नेता वहां जाने से बचते थे, लेकिन उन्होंने इस मिथक को तोड़ते हुए नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विकास को प्राथमिकता दी है। इन क्षेत्रों को प्रदेश के प्रमुख विकास हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।

विकास और कानून-व्यवस्था पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है और निवेश का माहौल मजबूत हुआ है। साथ ही सरकार बिना किसी भेदभाव के गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।

उन्होंने दोहराया कि सरकार का फोकस विकास, सुशासन और जनकल्याण पर है तथा अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button