दिल्ली

प्रीमियम डीजल महंगा, आम उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ

प्रीमियम डीजल महंगा, आम उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान: नई दिल्ली

नई दिल्ली : देशभर में प्रीमियम पेट्रोल के बाद अब प्रीमियम डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकारी तेल कंपनी Indian Oil Corporation Limited ने सोमवार रात 12 बजे से प्रीमियम डीजल के दाम करीब 1.50 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं।

कंपनी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और रुपये की विनिमय दर में लगातार उतार-चढ़ाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। नई दरों के बाद दिल्ली में प्रीमियम डीजल की कीमत करीब 95 से 96 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है।

इस बढ़ोतरी का सीधा असर परिवहन, लॉजिस्टिक्स और कृषि क्षेत्र पर पड़ेगा, जिससे आम उपभोक्ताओं पर महंगाई का अतिरिक्त दबाव बढ़ने की संभावना है।

प्रीमियम पेट्रोल भी हुआ महंगा

जानकारी के मुताबिक, एक्सपी100 (100 ऑक्टेन) पेट्रोल की कीमत 149 रुपये से बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर हो गई है, यानी इसमें करीब 11 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं एक्स्ट्रा ग्रीन प्रीमियम डीजल अब 91.49 रुपये से बढ़कर 92.99 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले 20 मार्च को भी प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2 से 2.35 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए गए थे, हालांकि सामान्य पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया ग

या है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button