प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जाँच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित

जाँच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज . कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने नईगढ़ी विकासखण्ड के ग्राम खटखरी में 75 हजार लीटर क्षमता की आरसीसी टंकी के परीक्षण के दौरान क्षतिग्रस्त होने की जाँच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। शासकीय इंजीनियरिंग कालेज रीवा के प्राचार्य डॉ. आरपी तिवारी को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। समिति में सदस्य के रूप में प्राध्यापक सिविल इंजीनियरिंग जीईसी रीवा डॉ. डीके जैन तथा कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग नितिन पटेल को शामिल किया गया है। समिति को टंकी के क्षतिग्रस्त होने की तकनीकी जाँच करके एक सप्ताह में प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button