प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

उपार्जन के लिए विकासखण्ड स्तरीय समिति गठित

उपार्जन के लिए विकासखण्ड स्तरीय समिति गठित

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज . गेंहू तथा अन्य अनाजों के समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए मऊगंज जिले में विकासखण्ड स्तरीय समितियाँ गठित की गई हैं। इस संबंध में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने बताया कि संबंधित तहसील के एसडीएम को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। सहायक आपूर्ति अधिकारी समिति के सदस्य सचिव के रूप में काम करेंगे। समिति में अनुविभागीय अधिकारी कृषि, सहकारिता विस्तार अधिकारी, शाखा प्रबंधक सहकारी बैंक, गोदाम प्रभारी, विपणन संघ तथा नागरिक आपूर्ति निगम एवं सचिव कृषि उपज मण्डी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। समिति अनुभाग में समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन की निगरानी करेगी। उपार्जन के संबंध में प्राप्त शिकायतों का निराकरण करेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button