गुमशुदा मूक-बधिर बालक के परिजनों की तलाश, प्रशासन ने जारी की सूचना
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के उप सचिव के आदेश (दिनांक 27 फरवरी 2026) तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार बाल देखरेख संस्थान लाडवा, जिला कुरूक्षेत्र (हरियाणा) में एक मूक-बधिर बालक निवास कर रहा है।
जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि उक्त बालक के जैविक माता-पिता या उसके किसी भी सगे संबंधी से अपील की जाती है कि वे शीघ्र ही जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, इटावा में उपस्थित होकर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर कोई भी अभिभावक या संबंधी सामने नहीं आता है, तो नियमानुसार बालक को दत्तक ग्रहण या फॉस्टर केयर के लिए स्वतंत्र घोषित कर आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
👉 संबंधित व्यक्तियों से अपील है कि समय रहते संपर्क कर बालक के भविष्य को सुरक्षित बनाने में सहयोग करें।



