प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने का नोटिस

ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने का नोटिस

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज. मऊगंज जिले के नईगढ़ी विकासखण्ड में ग्राम खटखरी में निर्माणाधीन 75 हजार लीटर क्षमता की पानी की टंकी टेस्टिंग के दौरान 27 मार्च को ध्वस्त हो गई। इस घटना की जाँच के लिए तीन सदस्यीय तकनीकी अधिकारियों की टीम तैनात की गई है। मुख्य अभियंता पीएचई राजेश शाक्यवार ने टंकी का निर्माण करने वाली एजेंसी मेसर्स शिवेन्द्र कुमार तिवारी को ब्लैक लिस्टेड करने का नोटिस दिया है। मुख्य अभियंता ने कहा है कि निर्माण एजेंसी सात दिन की समय सीमा में नोटिस के संबंध में अपना पक्ष लिखित रूप से प्रस्तुत करे। नोटिस का संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर निर्माण एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button