अवैध खनन एवं परिवहन करने वाला वाहन जप्त कलेक्टर द्वारा अर्थदण्ड अधिरोपित
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज वन परिक्षेत्र हनुमना अन्तर्गत ग्राम पंचायत लोढ़ी के समीप अवैध पत्थर, पटिया का परिवहन कर रहे वाहन को जप्त कर वाहन मालिक के विरूद्ध अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है। कलेक्टर संजय कुमार जैन द्वारा वाहन मालिक फुलवारी लाल मौर्या निवासी बबूरा मिर्जापुर एवं परिवहनकर्ता शिवपूजन मौर्या निवासी बबूरा मिर्जापुर के विरूद्ध अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर 4 लाख 86 हजार 2 रूपये की प्रशमन राशि अधिरोपित की गयी है।



