
यातायात थाना में गृहरक्षक जवानों की ब्रीफिंग, बॉडी वॉर्न कैमरा सौंपे गए
जाम नियंत्रण और सुचारू आवागमन को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश
रिपोर्ट:विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी में आज दिनांक 05.04.2025 को यातायात थाना परिसर में थानाध्यक्ष (यातायात) द्वारा सभी गृहरक्षक जवानों के साथ ब्रीफिंग की गई। इस दौरान वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार जवानों को यातायात संधारण, सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने तथा जाम की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही, बॉडी वॉर्न कैमरा के उपयोग को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण उपरांत सभी गृहरक्षक जवानों को बॉडी वॉर्न कैमरा उपलब्ध कराए गए, ताकि ड्यूटी के दौरान पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।


