
महिला हेल्प डेस्क पर शिकायतों की गोपनीय सुनवाई, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थानों में व्यवस्था सुदृढ़
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को गोपनीयता और गंभीरता के साथ सुना जा रहा है।
महिला हेल्प डेस्क प्रभारी को प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और भरोसेमंद माहौल उपलब्ध कराना तथा उनकी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करना है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिला संबंधित मामलों में संवेदनशीलता बरतते हुए हर शिकायत पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जा रही है, ताकि पीड़ित महिलाओं को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।


