
सीतामढ़ी में मासिक अपराध गोष्ठी: कांड निष्पादन दर दोगुनी करने का लक्ष्य
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी की अध्यक्षता में परिचर्चा भवन में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में वरीय पुलिस उपाधीक्षक, विभिन्न इकाइयों के पुलिस उपाधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने विधि-व्यवस्था संधारण, अनुसंधान की गुणवत्ता और लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया। आगामी तीन माह (अप्रैल, मई, जून) के लिए कांड निष्पादन दर को दोगुना करने का लक्ष्य तय किया गया। वैज्ञानिक अनुसंधान पद्धति अपनाने तथा तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों के बेहतर संकलन-विश्लेषण के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थानों में आने वाले आमजनों के साथ शालीन और संवेदनशील व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही नशा मुक्ति और मादक पदार्थों के दुष्परिणामों को लेकर पंचायतों व विद्यालयों में नियमित जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया गया।
जनता की समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सभी थानों व कार्यालयों में जनता दरबार/जन संवाद आयोजित करने का निर्देश दिया गया। ई-डोजियर, ई-सम्मन और ई-साक्ष्य के समयबद्ध निष्पादन, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन कार्यों में तेजी तथा CCTNS के प्रभावी संचालन पर भी जोर दिया गया।
गश्ती व्यवस्था को मजबूत करते हुए Dial-112 की त्वरित प्रतिक्रिया बढ़ाने, सघन वाहन जांच अभियान चलाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए। मद्यनिषेध अभियान के तहत निरंतर छापेमारी कर जब्त शराब के शीघ्र विनष्टीकरण की बात कही गई।
इसके अलावा SC/ST, POCSO, दहेज प्रताड़ना, बलात्कार जैसे संवेदनशील मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने, लंबित वारंट और कुर्की के निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाने तथा सक्रिय अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने महिला हेल्प डेस्क के संवेदनशील संचालन, अवैध हथियारों व मादक पदार्थ तस्करी पर नियंत्रण तथा सभी पुलिस कर्मियों को वर्दी में अनुशासन व उच्च स्तर का टर्नआउट बनाए रखने के निर्देश भी


