प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

समाज कल्याण विभाग की सचिव ने बुनियाद केंद्र का किया निरीक्षण

समाज कल्याण विभाग की सचिव ने बुनियाद केंद्र का किया निरीक्षण

रिपोर्ट:विशाल समाचार

स्थान:सीतामढ़ी, बिहार

समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार की सचिव Vandana Preyasi ने शनिवार को पुपरी स्थित बुनियाद केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसडीएम पुपरी, सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सचिव ने बुनियाद केंद्र द्वारा दी जा रही विभिन्न सेवाओं का विस्तृत अवलोकन किया तथा प्रत्येक इकाई के कार्य और रजिस्टर की अद्यतन स्थिति की जांच की। इस दौरान 30 मार्च 2026 से स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे विशेष नेत्र जांच शिविर का भी निरीक्षण किया।

शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लाभार्थियों को देखकर सचिव ने संतोष व्यक्त किया और वहां मौजूद डॉक्टरों, कर्मियों, जिला प्रबंधक एवं केंद्र प्रबंधक के कार्यों की सराहना की।

लाभार्थियों से बातचीत के दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने परिजनों एवं आसपास के लोगों को भी नेत्र जांच के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

अंत में सचिव ने सभी कर्मियों को इसी उत्साह के साथ कार्य करते रहने के निर्देश दिए और सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button