मऊगंज जिले के प्रभारी मंत्री का आगमन आज
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और मऊगंज जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल सुबह 7.55 बजे रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन से रीवा रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे और सर्किट हाउस रीवा के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रभारी मंत्री श्री पटेल सर्किट हाउस रीवा से सुबह 10 बजे मऊगंज के लिए प्रस्थान करेंगे और वहाँ सुबह 11 बजे से आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद प्रभारी मंत्री दोपहर 2.15 बजे मऊगंज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक के बाद प्रभारी मंत्री दोपहर 3.15 बजे मऊगंज से रीवा के लिए प्रस्थान करेंगे और यहाँ आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम 7.50 बजे रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे
।


