पूणेमहाराष्ट्रराजनीति

डॉ. हुलगेश चलवादी को आरपीआई का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

डॉ. हुलगेश चलवादी को आरपीआई का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले के हाथों सम्मान

रिपोर्ट:विशाल समाचार 

स्थान :पुणे, महाराष्ट्र 

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री श्री रामदास आठवले ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर बहुजन नेता एवं पुणे के पूर्व नगरसेवक डॉ. हुलगेश चलवादी की नियुक्ति की है।

डॉ. चलवादी के संगठनात्मक कौशल, सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव, जनसंपर्क क्षमता तथा बहुजन आंदोलन में सक्रिय योगदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुणे के ‘रेसिडेंसी क्लब’ में आयोजित पार्टी की महाराष्ट्र प्रदेश वर्किंग कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आठवले ने राज्य के जिला अध्यक्षों एवं प्रदेश कार्यकारिणी के साथ चर्चा करते हुए डॉ. चलवादी की नियुक्ति की औपचारिक घोषणा की।

तीन दशकों से अधिक के सामाजिक-राजनीतिक अनुभव वाले डॉ. चलवादी ने 24 मार्च 2026 को आरपीआई में प्रवेश किया था और श्री आठवले के नेतृत्व में बहुजन आंदोलन को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया था।

प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद डॉ. चलवादी ने कहा कि वे पार्टी संगठन को मजबूत करने और उसके विस्तार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि श्री आठवले द्वारा जताए गए विश्वास को वे सार्थक करेंगे और वंचित, पीड़ित, शोषित एवं उपेक्षित वर्गों को न्याय दिलाने तथा उन्हें विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

बैठक में महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष राजाभाऊ सरवदे, प्रदेश महासचिव गौतम सोनावणे, प्रदेश महिला अध्यक्ष चंद्रकला सोनकांबळे, पुणे के उपमहापौर परशुराम वाडेकर, गटनेता हिमाली कांबळे, नगरसेविका निशा मानवतकर, अश्विनी भंडारी, पिंपरी-चिंचवड़ के नगरसेवक धर्मा तंतरपाले, कुणाल वाव्हळकर, पार्टी सचिव बाळासाहेब जानराव, पूर्व नगरसेवक जयदेव रंधवे सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button