
119.94 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
परिहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपी अरुण कुमार चौधरी को पकड़कर उसके कब्जे से कुल 119.94 लीटर अवैध शराब बरामद की।
पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और उसके स्रोत व नेटवर्क की जांच की जा रही है।
थाना परिहार में इस संबंध में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी



