
21 लीटर विदेशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी सोनबरसा थाना क्षेत्र में पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 21 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।
पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया। पूछताछ में आरोपियों से शराब के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
इस संबंध में सोनबरसा थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।



