प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

किसानों को नरवाई न जलाने की दी गयी सलाह

किसानों को नरवाई न जलाने की दी गयी सलाह

स्प्रकलर से सिंचाई के बताये गये लाभ

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज, मध्यप्रदेश 

मऊगंज  कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले के बनपाडर ग्राम पंचायत के किसानों को नरवाई न जलाने की सलाह देते हुए इसके प्रबंधन की जानकारी से अवगत कराया गया। किसानों को बताया गया कि नरवाई जलाने से भूमि में पाये जाने वाले छोटे-छोटे जीव मर जाते हैं जो भूमि की उर्वरा के लिए उपयोगी होते हैं। इस लिए नरवाई नहीं जलानी चाहिए। किसानों को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत Ïस्प्रकलर से सिंचाई के विषय में जानकारी दी गयी। उन्हें सलाह दी गयी कि ड्रापमोर क्रॉप योजना अन्तर्गत पोर्टल पर Ïस्प्रकलर एवं कृषि यंत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन करें। Ïस्प्रकलर से कम पानी का उपयोग कर अधिक उत्पादन लिया जा सकता है। पानी के बचाव से हमारे प्राकृतिक संसाधन भी बचाये जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button