प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जनसुनवाई में कलेक्टर ने 78 आवेदनों की सुनवाई की

जनसुनवाई में कलेक्टर ने 78 आवेदनों की सुनवाई की

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: मऊगंज, मध्यप्रदेश 

मऊगंज  कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने 78 आवेदकों की सुनवाई की। उन्होंने प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को समाधानकारक कार्यवाही करने हेतु प्रेषित किया। जड़कुड़ निवासी ददई के सीमांकन व नक्शा तरमीम के आवेदन पर कलेक्टर ने तहसीलदार हनुमना को 7 दिवस में कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

पहिलपार निवासी तीरथ प्रसाद के राजस्व खसरे में सुधार के आवेदन पर एसडीएम मऊगंज को परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने, लवकुश विश्वकर्मा निवासी डिहिया के सहायता राशि प्रदान किये जाने के आवेदन पर तहसीलदार नईगढ़ी को परीक्षणों उपरांत कार्यवाही करने के निर्देश जनसुनवाई में दिये गये। लक्ष्मण प्रजापति नौढ़िया के नक्शा तरमीम के आवेदन पर नायब तहसीलदार देवतालाब को, रामाश्रय पटेल दुवगवां के शासकीय भूमि से कब्जा हटाकर रास्ता बहाल किये जाने के आवेदन पर तहसीलदार हनुमना को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इसी प्रकार चन्द्रशेखर वर्मा निवासी कनकेसरा के धान उपार्जन का भुगतान करने के आवेदन पर खाद्य अधिकारी को तथा अजय साकेत निवासी मिसिरगवां के सहायता राशि प्रदान किये जाने के आवेदन पर सीईओ जनपद मऊगंज को समाधानकारक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। सुखवंत किशोर मिश्रा निवासी फूल द्वारा प्रस्तुत आवेदन में सचिव द्वारा साफ-सफाई के नाम पर एक लाख रूपये की राशि आहरण कर कार्य न कराने पर कलेक्टर द्वारा सीईओ जनपद हनुमना को जांच उपरांत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं से अवगत होते हुए उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर विभागीय अधिकारियों को समाधानकारक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। अपर कलेक्टर पी.के. पाण्डेय ने भी जनसुनवाई में आवेदकों की समस्यायें सुनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button