पूणेमहाराष्ट्रशिक्षा

संयुक्त जयंती महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन

संयुक्त जयंती महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन

शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता के विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:पुणे महाराष्ट्र 

पुणे:मॉडर्न एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में दिनांक 8 से 14 अप्रैल 2026 के बीच छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा ज्योतिराव फुले तथा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की संयुक्त जयंती महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई है।

महोत्सव का उद्देश्य महान विभूतियों के विचारों का व्यापक प्रसार करते हुए विद्यार्थियों में बौद्धिक विकास, सामाजिक चेतना एवं मूल्य आधारित सोच को प्रोत्साहित करना है। इसके अंतर्गत व्याख्यानमाला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शोध निबंध प्रतियोगिता, वक्तृत्व प्रतियोगिता तथा पुस्तक प्रदर्शनी एवं विक्रय जैसे अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रमों की शुरुआत 8, 9 एवं 10 अप्रैल को नेव्हिल वाडिया हॉल, पुणे में पुस्तक प्रदर्शनी एवं विक्रय से हुई। 9 अप्रैल को श्री कुमार आहेर द्वारा ‘मैं सत्यशोधक ज्योतिराव फुले बोल रहा हूँ’ एकल नाट्य प्रस्तुति आयोजित की गई।

5 से 10 अप्रैल के दौरान आयोजित शोध निबंध प्रतियोगिता में “शिव-शाहू-फुले-आंबेडकर: वर्तमान के पथप्रदर्शक”, “फुले-आंबेडकरी विचारधारा की समकालीन प्रासंगिकता”, “महात्मा फुले और उद्यमिता” तथा “डॉ. आंबेडकर और जल प्रबंधन” जैसे विषय शामिल किए गए हैं। वहीं 10 अप्रैल को वक्तृत्व प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

11 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे नेव्हिल वाडिया महाविद्यालय सभागार में उद्घाटन समारोह आयोजित होगा, जिसमें उच्च शिक्षण विभाग, महाराष्ट्र शासन के निदेशक डॉ. शैलेन्द्र देवळाणकर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके पश्चात ‘सत्यशोधक’ फिल्म का प्रदर्शन तथा निर्देशक प्रवीण तायडे का विद्यार्थियों से संवाद आयोजित किया जाएगा।

12 अप्रैल को नौरोसजी वाडिया महाविद्यालय के ग्रंथालय में 12 घंटे का सतत वाचन उपक्रम आयोजित होगा। 13 अप्रैल को निबंध प्रतियोगिता, डॉ. श्रुति तांबे का व्याख्यान तथा ‘आंबेडकरी शाहिरी जलसा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

14 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से ‘भव्य समता रैली’ का आयोजन किया जाएगा, जिसके पश्चात डॉ. सुरेंद्र जोंधळे का व्याख्यान आयोजित होगा।

इस महोत्सव के माध्यम से समाज में समता, बंधुता और ज्ञान के मूल्यों को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजकों ने नागरिकों एवं विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button