बिहारप्रशासनसीतामढ़ी

महिला हेल्प डेस्क पर शिकायतों का त्वरित एवं गोपनीय निस्तारण

महिला हेल्प डेस्क पर शिकायतों का त्वरित एवं गोपनीय निस्तारण

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी:पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुना जा रहा है।

महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि पीड़ित महिलाओं को शीघ्र राहत मिल सके।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्हें सहज, सुरक्षित एवं विश्वासपूर्ण वातावरण प्रदान करने के लिए यह व्यवस्था प्रभावी रूप से संचालित की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button