पहले प्रयास में CTET परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली जवेरीया तबस्सुम की प्रेरणादायक कहानी
रिपोर्ट:विशाल समाचार
स्थान:कोंढवा (पुणे): महाराष्ट्र
आज के समय में जहाँ कई लोग अपनी जिम्मेदारियों के चलते अपने सपनों को पीछे छोड़ देते हैं, वहीं जवेरीया तबस्सुम ने यह साबित कर दिया कि यदि इरादे मजबूत हों, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।
जवेरीया तबस्सुम, जो कि एक गृहिणी हैं और एक छोटे बच्चे की माँ भी हैं, ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) को अपने पहले ही प्रयास मे सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर लिया। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि समाज की अन्य महिलाओं के लिए भी एक प्रेरणा है।
जवेरीया तबस्सुम यह मोहम्मद अजहर कलाल इनके पत्नी है जो अपने घरेलू दायित्वों के साथ-साथ अपनी पढ़ाई को संतुलित रखते हुए यह सफलता हासिल की। एक ओर जहाँ उन्हें अपने बच्चे की देखभाल करनी होती थी, वहीं दूसरी ओर उन्होंने नियमित रूप से अध्ययन कर अपनी तैयारी को मजबूत बनाए रखा।
उन्होंने बताया कि समय प्रबंधन, दृढ़ संकल्प और परिवार का सहयोग उनकी सफलता के मुख्य आधार रहे। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य पर लगातार ध्यान केंद्रित रखा।
उनकी इस सफलता ने यह संदेश दिया है कि महिलाएँ चाहे किसी भी परिस्थिति में हों, यदि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें, तो वे किसी भी ऊँचाई को छू सकती हैं।
जवेरीया तबस्सुम की यह उपलब्धि निश्चित रूप से समाज की हर उस महिला के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को साकार करना चाहती है।


