
इटावा पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड, SSP ने लिया जायजा
रिपोर्ट:विशाल समाचार
स्थान:इटावा, उत्तर प्रदेश
जनपद इटावा में शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने परेड की सलामी ली और पुलिस बल का निरीक्षण किया।
परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से दौड़ कराई गई। साथ ही अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल भी करवाई गई। इस अवसर पर पुलिस लाइन एवं विभिन्न कार्यालयों में तैनात पुलिसकर्मियों को कई प्रकार के शारीरिक व्यायाम भी कराए गए।
इसके उपरांत SSP द्वारा यूपी-112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट एड किट सहित अन्य संसाधनों की जांच की गई और उनकी नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के क्रम में आरटीसी कार्यालय, आरटीसी बैरक एवं मेस का भी जायजा लिया गया। यहां साफ-सफाई, गुणवत्ता और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
परेड के उपरांत पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा पुलिसकर्मियों का अर्दली रूम कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
इस दौरान अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।


