मुंबईआर्थिकमहाराष्ट्र

इनवेस्को म्यूचुअल फंड ने पेश किए इनवेस्को इंडिया सिल्वर ईटीएफ और इनवेस्को इंडिया सिल्वर ईटीएफ फंड ऑफ फंड

इनवेस्को म्यूचुअल फंड ने पेश किए इनवेस्को इंडिया सिल्वर ईटीएफ और इनवेस्को इंडिया सिल्वर ईटीएफ फंड ऑफ फंड

एनएफओ 27 अक्टूबर 2026 खुला, जो 9 नवंबर 2026 को बंद होगा

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मुंबई महाराष्ट्र 

मुंबई, : इन्वेस्को म्यूचुअल फंड ने आज इन्वेस्को इंडिया सिल्वर ईटीएफ (ओपन-एंडेड योजना जो चांदी की कीमत को ट्रैक करती है) और इन्वेस्को इंडिया सिल्वर ईटीएफ फंड ऑफ फंड (ओपन-एंडेड स्कीम जो इन्वेस्को इंडिया सिल्वर ईटीएफ की इकाइयों में निवेश करती है) लॉन्च करने की घोषणा की। ये निवेशकों को परिसंपत्ति वर्ग के रूप में चांदी में निवेश करने का सुविधाजनक और प्रभावी तरीका प्रदान करेंगे।

चांदी, कीमती धातु तथा औद्योगिक कमॉडिटी, दोनों ही रूपों में अपनी अनूठी भूमिका के कारण निवेशकों का ध्यान तेज़ी से आकर्षित कर रही है। पारंपरिक रूप से, चांदी, मूल्य संचय के लिहाज़ से महत्वपूर्ण रही है लेकिन अब यह महत्वपूर्ण औद्योगिक धातु बन गई है। इसका उपयोग सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक वाहन, सेमीकंडक्टर, 5जी इंफ्रास्ट्रक्चर और मेडिकल उपकरणों जैसे क्षेत्रों में किया जाता है। गौरतलब है कि वैश्विक स्तर पर चांदी की कुल मांग में लगभग 60% हिस्सेदारी औद्योगिक उपयोग की है, जो इस धातु के दीर्घकालिक दृष्टिकोण को मज़बूती प्रदान करती है। पोर्टफोलियो में विविधता लाने की क्षमता और पारंपरिक परिसंपत्ति वर्ग के साथ कम सह-संबंध होने के कारण, निवेशक अब अपने पोर्टफोलियो में चांदी को शामिल कर रहे हैं। निवेशकों को इस अवसर का लाभ आसानी और कुशलता से उठाने में मदद करने के लिए, इन्वेस्को म्यूचुअल फंड ने ‘इन्वेस्को इंडिया सिल्वर ईटीएफ’ और ‘इन्वेस्को इंडिया सिल्वर ईटीएफ फंड ऑफ फंड’ लॉन्च किए हैं।

‘इन्वेस्को इंडिया सिल्वर ईटीएफ’ मुख्य रूप से 99.9% या उससे अधिक शुद्धता वाली भौतिक चांदी (फिजिकल सिल्वर) में निवेश करेगा। इसका उद्देश्य है, भौतिक चांदी की कीमत के प्रदर्शन के अनुरूप मुनाफा प्रदान करना, हालांकि इसमें ट्रैकिंग से जुड़ी त्रुटि की संभावना हो सकती है। यह ईटीएफ निवेशकों को भौतिक चांदी के बजाय सुविधाजनक विकल्प प्रदान करता है, जिससे उन्हें चांदी रखने, उसकी शुद्धता, परिवहन और बीमा से जुड़ी चिंताओं से छुटकारा मिलता है।

इन्वेस्को इंडिया सिल्वर ईटीएफ फंड ऑफ फंड मुख्य रूप से इन्वेस्को इंडिया सिल्वर ईटीएफ की इकाइयों में निवेश करेगा। इसे उन निवेशकों के लिए तैयार किया गया है जो डीमैट खाते के बगैर चांदी में निवेश करना चाहते हैं। यह योजना म्यूचुअल फंड के ज़रिये निवेश करना आसान बनाती है, जहां निवेशक एसआईपी (व्यवस्थित निवेश योजना) के तहत या एकमुश्त निवेश कर सकते हैं। इन दोनों योजनाओं का प्रबंधन अभिषेक बहिनीपति करेंगे।

एनएफओ अवधि के दौरान, इनवेस्को इंडिया सिल्वर ईटीएफ में न्यूनतम एकमुश्त निवेश राशि ₹5,000 है, इसके बाद ₹1 के गुणकों में निवेश किया जा सकता है। वहीं, इनवेस्को इंडिया सिल्वर ईटीएफ फंड ऑफ फंडके लिए यह न्यूनतम राशि ₹1,000 है, इसके बाद ₹1 के गुणकों में निवेश किया जा सकता है। एसआईपी निवेश के लिए, इनवेस्को इंडिया सिल्वर ईटीएफ फंड ऑफ फंड में दैनिक (न्यूनतम ₹20, केवल डिजिटल प्लेटफॉर्म के ज़रिये उपलब्ध), साप्ताहिक (न्यूनतम ₹100), मासिक (न्यूनतम ₹100) और त्रैमासिक (न्यूनतम ₹300) निवेश के विकल्प हैं, और इसके बाद ₹1 के गुणकों में निवेश किया जा सकता है। यदि इनवेस्को इंडिया सिल्वर ईटीएफ फंड ऑफ फंड की इकाइयों को आवंटन की तारीख से 15 दिन या उससे पहले भुनाया या स्विच आउट किया जाता है, तो 1% का एग्जिट लोड लगेगा। 15 दिनों के बाद इकाइयों को भुनाने या स्विच आउट करने पर कोई एग्जिट लोड नहीं लगेगा।

नई फंड पेशकश (एनएफओ) आज (27 अक्टूबर, 2026) से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गई है, जो

9 नवंबर, 2026 को बंद होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button