प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सबसे कारगर उपाय है एचपीवी टीकाकरण

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सबसे कारगर उपाय है एचपीवी टीकाकरण

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने की एचपीवी टीकाकरण की अपील

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . कैंसर घातक बीमारी है। महिलाओं में होने वाले कैंसर में सर्वाधिक प्रकोप सर्वाइकल कैंसर का होता है। इससे बचाव के लिए सबसे कारगर उपाय एचपीवी टीकाकरण है। यह टीका 14 और 15 वर्ष की किशोरी बेटियों को लगाया जाता है। रीवा जिले में समग्र पोर्टल के माध्यम से चिन्हित 27825 बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीके लगाए जा रहे हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यत्नेश त्रिपाठी ने बताया है कि ह्यूमेन पैपिलोमा वायरस यानी एचपीवी से बचाव का सबसे कारगर उपाय टीकाकरण है। इसी वायरस के कारण सर्वाइकल कैंसर का प्रकोप होता है। रीवा जिले में मेडिकल कालेज, जिला चिकित्सालय बिछिया, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा सेमरिया में चिन्हित किशोरियों को एचपीवी टीके नि:शुल्क लगाए जा रहे हैं। यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सबसे कारगर उपाय होने के साथ-साथ पूरी तरह से सुरक्षित है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आमजनता से अपील करते हुए कहा है कि माता-पिता अपनी लाड़ली बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसे घातक रोग से बचाव के लिए एचपीवी टीका अवश्य लगवाएं। यह बेटियों के लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button