प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण – कलेक्टर

राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण – कलेक्टर

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज . कलेक्ट्रेट सभागार मऊगंज में आयोजित बैठक में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि लंबित प्रकरणों का निराकरण तत्परता से कराएं। गत छ: माह से अधिक समय से लंबित राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें। सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक निराकरण कराएं। साथ ही न्यायालयीन प्रकरणों में विभागीय पक्ष को सुदृढ़ रूप से प्रस्तुत करने के लिए जवाब दावा समय-सीमा में प्रस्तुत करें। राजस्व प्रकरणों का समय पर निराकरण होने से आमजन को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिलेगी तथा प्रशासन के प्रति विश्वास भी सुदृढ़ होगा।

 

कलेक्टर ने बटवारा, नामांतरण एवं सीमांकन से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि इनका निराकरण निर्धारित प्रक्रिया एवं समय-सीमा में करें। विभिन्न शासकीय विभागों और कार्यालयों के लिए लंबित भूमि आवंटन प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें। बैठक में लंबित सीएम मॉनिटरिंग के प्रकरणों, फार्मर रजिस्ट्री, राजस्व वसूली की प्रगति तथा स्वामित्व योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने राजस्व वसूली में तेजी लाने तथा स्वामित्व योजना के कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत समय-सीमा से बाहर लंबित शिकायतो की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कराएं। बैठक में ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल देते हुए उन्होंने सभी विभागों को डिजिटल कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने गेहूं उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने केंद्र निर्धारण एवं किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री एवं ई-केवाईसी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र किसान शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। बैठक में अपर कलेक्टर पीके पाण्डेय, एसडीम मऊगंज एपी द्विवेदी, जिले के सभी राजस्व अधिकारी अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button