गुमशुदा की सूचना देने वालों को ईनाम की घोषणा
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . पुलिस अधीक्षक मऊगंज दिलीप कुमार सोनी ने नईगढ़ी थाना क्षेत्र में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की पतासाजी के लिए ईनाम की घोषणा की है। थाना नईगढ़ी में तीन अलग-अलग गुमशुदा की सूचना देने वालों को पाँच-पाँच हजार रुपए के ईनाम की घोषणा की गई है। इसी तरह तीन अन्य मामलों में गुमशुदा अथवा अपह्त बालक-बालिकाओं के संबंध में सूचना देने अथवा दस्तयाब कराने पर दो-दो हजार रुपए के ईनाम की घोषणा की है। पुरस्कार वितरण में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक मऊगंज का होगा। ईनाम की घोषणा पुलिस रेग्युलेशन के पैरा क्रमांक 80 ए में निहित प्रावधान के तहत की गई है।



