प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

डॉ. अम्बेडकर जयंती पर होगा विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन

डॉ. अम्बेडकर जयंती पर होगा विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज . मऊगंज जिले में 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने बताया कि विशेष ग्राम सभा में डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम की चर्चा की जाएगी। ग्राम सभा में महिला सशक्तिकरण, स्कूलों और आंगनवाड़ी केन्द्रों में पेयजल व्यवस्था, जल संरक्षण के कार्यों, सामाजिक कल्याण की योजनाओं तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों की सूची का वाचन किया जाएगा। ग्राम सभा में बाल विवाह रोकने की शपथ ली जाएगी। आंगनवाड़ी केन्द्रों से पोषण आहार के वितरण, पॉक्सो अधिनियम, स्पॉन्सरशिप योजना तथा महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण से जुड़े प्रस्ताव एजेण्डा में शामिल किए जाएंगे। ग्राम सभा में एनिमिक महिलाओं एवं किशोरियों के उपचार, स्वच्छता, क्षय उन्मूलन, खसरा उन्मूलन संबंधी विषय भी शामिल रहेंगे। ग्राम सभा में कार्यबल में महिलाओं की श्रमिकों की भागीदारी बढ़ाने, संबल योजना में पंजीयन तथा पीएम श्रमयोगी एवं मानधन योजना में पंजीयन की जानकारी दी जाएगी। ग्राम सभा में डिजिटल सुरक्षा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में प्रस्ताव रखे जाएंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा है कि जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रत्येक ग्राम सभा के लिए नोडल अधिकारी तैनात कर शासन के निर्देशों के अनुरूप डॉ. अम्बेडकर जयंती पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन कराएं। ग्राम सभा के आयोजन के बाद प्रतिवेदन जिला पंचायत कार्यालय में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। विशेष ग्राम सभा में अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं तथा महिला स्वसहायता समूहों को सम्मानित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button