प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर ने बच्चों से पढ़वाया पाठ, पूंछा पहाड़ा, मध्यान्ह भोजन की देखी गुणवत्ता

कलेक्टर ने बच्चों से पढ़वाया पाठ, पूंछा पहाड़ा, मध्यान्ह भोजन की देखी गुणवत्ता

रिपोर्ट :आलोक कुमार तिवारी 

स्थान: रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने वनांचल ग्राम जतरी के भ्रमण के दौरान विद्यालय में छात्रा अंतिमा से पाठ पढ़वाया तथा उत्तम प्रसाद से 7 का पहाड़ा पूंछा। उन्होंने बच्चों के साथ जमीन में बैठकर उनसे पढ़े जाने वाले विषयों के विषय में जानकारी ली। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि विद्यालय भवन का सुधार कार्य प्रारंभ करायें तथा जर्जर भवन को हटाने की कार्यवाही करें। उन्होंने विद्यालय में बन रहे मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता भी देखी। कलेक्टर ने किताबों एवं साइकिल वितरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अभिभावकों से अपेक्षा की कि अपने बच्चों का स्कूल में प्रवेश अवश्य करायें। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, एसडीएम सिरमौर दृष्टि जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी रामराज मिश्रा, डीपीसी राजेश तिवारी उपस्थित रहे।

जल निगम के संचालित कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण:- कलेक्टर ने अतरैला ग्राम में जल निगम द्वारा बनाये जा रहे डब्ल्यूटीपी का निरीक्षण किया। उन्होंने जवा जनपद के ग्रामों में जल निगम द्वारा घर-घर स्वच्छ जल पहुंचाने के कार्य की समीक्षा की तथा निर्देश दिये कि पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय सीमा में कार्य को पूर्ण करें ताकि इस महत्वाकांक्षी योजना से लोगों के घरों में साफ पानी पहुंच सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button