
विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में जिला उत्कृष्ट स्थान पर रहे – कलेक्टर
रिपोर्ट :अनिल सिंह संवाददाता
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में जिला प्रदेश की रैंकिंक में उत्कृष्ट स्थान पर रहे। उन्होंने अपेक्षा की कि सभी विभागीय अधिकारी तत्परता व संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करेंगे। ताकि नियत समय में लक्ष्य की पूर्ति हो सके और अंतिम छोर तक के व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। बैठक में कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करने की अपेक्षा की। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



