इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

इटावा: अंबेडकर जयंती पर कलेक्ट्रेट में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

इटावा: अंबेडकर जयंती पर कलेक्ट्रेट में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा,  डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आज बाबा साहब का 135वां जन्म दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में समानता स्थापित करने के लिए जीवनभर संघर्ष किया और गरीब, महिलाओं, युवाओं तथा किसानों के अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि “कोई छोटा-बड़ा नहीं होता, जो पढ़ेगा वही आगे बढ़ेगा” — यह संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है।

जिलाधिकारी ने बताया कि बाबा साहब का जन्म 14 अप्रैल को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। उन्होंने शिक्षा को सबसे अधिक महत्व दिया और समाज को शिक्षित बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमें भी उनके विचारों को आत्मसात करते हुए सभी के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना चाहिए, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने आगे कहा कि सामाजिक विषमताओं और छुआछूत जैसी कुरीतियों के बावजूद बाबा साहब ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर उच्च शिक्षा प्राप्त की और देश के संविधान निर्माण में अतुलनीय भूमिका निभाई। उन्होंने पिछड़े और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया।

कार्यक्रम का संचालन संजय वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button