कमिश्नर आज वीडियो कान्फ्रेसिंग से करेंगे समीक्षा
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद 15 अप्रैल को वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से विभिन्न कार्यों की समीक्षा करेंगे। बैठक कमिश्नर के एनआईसी केन्द्र से शाम 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित की गई है। बैठक में मातृ मृत्युदर शिशु मृत्युदर एचपीबी टीकाकरण अभियान, क्षयरोग की जांच, मातृ वंदना योजना, सिकल सेल जांच, कुपोषण पर नियंत्रण, गेंहू उपार्जन की तैयारी, राजस्व प्रकरणों के निराकरण, जल गंगा संवर्धन अभियान, संकल्प से समाधान अभियान की समीक्षा की जायेगी। संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर और संबंधित अधिकारी बैठक में शामिल रहेंगे।

