मध्य प्रदेशयात्रारीवा

एयरपोर्ट के विस्तार में शामिल जमीनों की खरीद, बिक्री, डायवर्सन और नामांतरण पर रोक

एयरपोर्ट के विस्तार में शामिल जमीनों की खरीद, बिक्री, डायवर्सन और नामांतरण पर रोक

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा  रीवा एयरपोर्ट के विस्तार का मास्टर प्लान मंजूर करते हुए सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। एयरपोर्ट के विस्तार के लिए ग्राम उमरी और चोरहटा की 140 एकड़ जमीन चिन्हित की गयी है। इस जमीन की खरीद विक्री, डायवर्सन और नामांतरण पर एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी ने प्रतिबंध के आदेश दिए है। इस संबंध में एसडीएम डॉ. तिवारी ने बताया कि रीवा एयरपोर्ट के विस्तार के प्रस्ताव को भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण द्वारा मंजूर कर लिया गया है। इसके सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। सर्वेक्षण शुरू होने के बाद ग्राम उमरी और चोरहटा की जमीनों की खरीद विक्री, डायवर्सन और नामांतरण पर रोक लगाई गयी है। मुआवजे में अतिरिक्त राशि व्यय होने को रोकने के लिए यह प्रतिबंध लगाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button