
सीतामढ़ी पुलिस द्वारा महिला हेल्प डेस्क को और प्रभावी बनाया गया
रिपोर्ट :कुणाल किशोर
स्थान: सीतामढ़ी, बिहार
पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिलांतर्गत सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर महिला फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं पूर्ण गोपनीयता के साथ सुना जा रहा है।
महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, जिससे पीड़ित महिलाओं को समयबद्ध न्याय एवं सहायता मिल सके। पुलिस प्रशासन द्वारा महिला सुरक्षा एवं शिकायत निवारण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

