
अंबेडकर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा। जिला विकलांग एसोसिएशन द्वारा पक्का तालाब चौराहा पर मंगलवार को भारत रत्न, संविधान रचयिता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित ओमप्रकाश गुप्ता, अध्यक्ष अशोक कुमार जाटव, मंत्री संतोष त्रिवेदी, उप मंत्री जयप्रकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट, मीडिया प्रभारी मनीष कुमार, संगठन मंत्री यासीन अंसारी, महिला अध्यक्ष सीमा मिश्रा सहित रुखसाना बेगम, किरण देवी, कुसुम लता, धर्मवीर, डॉ. ए.के. गुप्ता, नफीसुल हसन अंसारी समेत अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष अशोक कुमार जाटव द्वारा की गई।



