जनपद सिंचाई बंधु की बैठक 16 अप्रैल को होगी
रिपोर्ट:विशाल समाचार
स्थान:इटावा, उत्तर प्रदेश
अधिशासी अभियंता, इटावा प्रखण्ड (नि.गं.न.) ने जानकारी दी है कि “जनपद सिंचाई बंधु” की अप्रैल 2026 की निर्धारित बैठक अब 16 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।
पूर्व निर्धारित तिथि द्वितीय मंगलवार (14 अप्रैल 2026) को अवकाश होने तथा 15 अप्रैल 2026 को किसान दिवस के कारण बैठक की तिथि में परिवर्तन किया गया है।
अब यह बैठक 16 अप्रैल 2026 को पूर्वान्ह 11:00 बजे इटावा प्रखण्ड परिसर स्थित नवीन प्रशासनिक भवन के मीटिंग हॉल में आयोजित होगी। बैठक शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कृषकों की उपस्थिति में संपन्न कराई जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता शासन द्वारा मनोनीत उपाध्यक्ष मा० अशोक दीक्षित करेंगे।

