इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

मिशन शक्ति अभियान के तहत जीजीआईसी में ‘शक्ति संवाद’ आयोजित

मिशन शक्ति अभियान के तहत जीजीआईसी में ‘शक्ति संवाद’ आयोजित

रिपोर्ट:विशाल समाचार 

स्थान:इटावा, उत्तर प्रदेश

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अवगत कराया कि मुख्य सचिव, उ०प्र० शासन (गृह) अनुभाग-15 के शासनादेश दिनांक 19 मार्च 2026 तथा निदेशक महिला कल्याण, लखनऊ के 20 मार्च 2026 के पत्र के क्रम में प्रदेश में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को बढ़ावा देने हेतु वासंतिक नवरात्र के अवसर पर ‘मिशन शक्ति’ विशेष अभियान फेज-05 (द्वितीय चरण) संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी इटावा के निर्देशानुसार बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, इटावा में ‘शक्ति संवाद’ (जागरूकता कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू सिंह ने की।

कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्रीमती कीर्ति गुप्ता एवं श्री अजित कुमार दुबे ने प्रतिभाग किया। श्री दुबे ने मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों, वन स्टॉप सेंटर तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी। साथ ही बाल विवाह रोकने के लिए जागरूक करते हुए इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग या थाने में देने का आह्वान किया।

वहीं श्रीमती कीर्ति गुप्ता ने महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन, निराश्रित महिला पेंशन आदि की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को इन योजनाओं से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने और नारी सशक्तीकरण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विभागीय योजनाओं से संबंधित पम्पलेट भी वितरित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button