प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

पोषण पखवाड़ा के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

पोषण पखवाड़ा के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: बाजपट्टी (सीतामढ़ी), बिहार 

पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत बुधवार को बाजपट्टी परियोजना के रतवारा पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 105 पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य थीम “मजबूत आंगनबाड़ी को समुदाय का समर्थन” रहा।

इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से एक तीन वर्षीय बालिका का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया, जिससे लोगों को ऐसे आयोजनों के लिए प्रेरित किया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों को मजबूत बनाने के लिए समाज के प्रतिष्ठित लोगों से खिलौने दान करने की अपील की। इसी क्रम में स्थानीय निवासी रंजन सिंह ने आंगनबाड़ी सेविका को खिलौने दान किए।

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने समुदाय से आग्रह किया कि वे घर में बनाए गए गुड़िया-खिलौने आदि आंगनबाड़ी केंद्रों को दान कर सहयोग करें और केंद्रों के संचालन में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

विभागीय थीम के अंतर्गत पंखुड़ी डिजिटल पोर्टल के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक, महिला पर्यवेक्षिका सहित संबंधित पंचायत की सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button