प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

रिपोर्ट:विशाल समाचार 

स्थान: परिहार (सीतामढ़ी), बिहार 

बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘सात निश्चय-3’ के अंतर्गत “सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के तहत परिहार प्रखंड के धरहरवा पंचायत स्थित किसान भवन में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई में भूमि विवाद से जुड़े सर्वाधिक मामले सामने आए। इसके अलावा राशन कार्ड, शौचालय भुगतान, पेयजल समस्या, सड़क अतिक्रमण, एंबुलेंस सुविधा, श्रम कार्ड, फसल क्षति अनुदान, विद्युत पोल की कमी, सोलर स्ट्रीट लाइट मरम्मत, दाखिल-खारिज, खाद्यान्न वितरण, सड़क निर्माण में लापरवाही, पंचायत भवनों में कर्मियों की अनुपस्थिति, स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की कमी, नल-जल योजनाएं तथा सरकारी योजनाओं के लिए भूमि उपलब्धता जैसी कई समस्याएं लोगों ने रखीं।

 

इन सभी मामलों पर जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने आरटीपीएस सेवाओं में सुधार पर जोर देते हुए कार्यपालक सहायकों, बीडीओ, सीओ एवं बीपीआरओ को नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आरटीपीएस सेवाओं में देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी कर्मियों पर कार्रवाई तय है।

उन्होंने पंचायत कार्यालयों में कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए। साथ ही राजस्व कर्मियों, कार्यपालक सहायकों एवं पंचायत सचिवों की उपस्थिति एवं कार्य निष्पादन की समीक्षा करते हुए चेतावनी दी कि लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम में गैस उपलब्धता, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, बिजली बिल सुधार, लेबर कार्ड, शौचालय भुगतान, नलकूप, वृद्धा पेंशन तथा बिजली वोल्टेज से संबंधित समस्याएं भी उठाई गईं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

 

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर कार्य संस्कृति में सुधार लाना आवश्यक है। प्रशासन को अधिक सक्रिय, जवाबदेह एवं पारदर्शी बनाते हुए विकास कार्यों में गति लाने पर बल दिया।

कार्यक्रम में जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button