उप मुख्यमंत्री आज आयेंगे रीवा विभिन्न बैठकों में होंगे शामिल
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: रीवा, मध्य प्रदेश
रीवा . उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा भोपाल से प्रस्थान कर 16 अप्रैल को सुबह 8 बजे रीवा पहुंचेगे। श्री शुक्ल सुबह 11.30 बजे राजनिवास सर्किट हाउस में रीवा शहर की जल प्रदाय योजना (अमृत – 2) एवं सीवरेज कार्यों की समीक्षा करेंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे अनुसूचित जाति विभाग द्वारा 1999.12 लाख रूपये से जिला मुख्यालयों के लिए 50-50 सीट के स्वीकृत प्री-मैट्रिक छात्रावासों की कार्ययोजना एवं भूमि उपलब्धता के संबंध में चर्चा करेंगे। तदुपरांत श्री शुक्ल इंजीनियरिंग महाविद्यालय के आवासीय परिसर हेतु 131.36 लाख रूपये से स्वीकृत बाउंड्रीबाल, शासकीय पॉलीटेक्निक के लिए 100 सीटर बालक छात्रावास एवं 60 सीटर बालिका छात्रावास सहित इंडोर स्पोर्टस काम्पलेक्स (लागत 1111.13 लाख रूपये) के निर्माण के संबंध में अधिकारियों से विचार विमर्श करेंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में संभाग स्तरीय नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा रात्रि विश्राम रीवा में करेंगे।


