प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर द्वारा विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण

अनुपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों के वेतन काटने के दिये निर्देश

कलेक्टर द्वारा विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण

अनुपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों के वेतन काटने के दिये निर्देश

कार्यालयीन शत प्रतिशत कार्य ई-ऑफिस के माध्यम से करें – कलेक्टर

 

रीवा . कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया तथा अनुपस्थित पाये गये अधिकारियों, कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने उद्यानिकी, कृषि एवं शिक्षा विभाग के जिला कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।

उद्यान विभाग कार्यालय के आकस्मिक निरीक्षण में अनुपस्थित श्रीमती प्रशस्ति पाण्डेय, बृजराज सिंह एवं मानेन्द्र कुशवाहा का एक दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिये गये। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अनुपस्थित लिपिक सुभाष शुक्ला का एक दिन का वेतन तथा उप संचालक कृषि कार्यालय में सुनील कुमार शुक्ला का 2 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये। शिल्पी प्लाजा ए ब्लाक के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई न होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की तथा संचालित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि साफ-सफाई की व्यवस्था दुरूस्त करायें। सभी कार्यालय अपने-अपने कारीडोर की सफाई रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी भ्रमण में गंदगी पाये जाने पर संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया कि कार्यालयीन शत-प्रतिशत कार्य ई आफिस के माध्यम से किया जाना सुनिश्चित करायें। कोई भी फाइल या पत्र ई फाईल के बिना क्रियान्वित न हो। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों को आगाह किया कि नियत समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें। ऑनलाइन उपस्थिति के उपरांत संधारित रजिस्टर में भी उपस्थिति दर्ज करें। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये अधिकारियों, कर्मचारियों के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button