
सीतामढ़ी में सघन वाहन जांच अभियान, यातायात नियमों के पालन पर जोर
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी, बिहार
सीतामढ़ी जिले में पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आवागमन को सुचारु रखने, अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर निगरानी हेतु ट्रैफिक पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
यह अभियान जिले के विभिन्न चौक-चौराहों तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में “रोको-टोको” अभियान के तहत संचालित किया जा रहा है। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आवश्यकतानुसार कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है। अधिकारियों ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और दुर्घटनाओं को रोका जा सके।


