
भीम फेस्टिवल 2026 : बावधन में उत्साह के साथ मनाई गई आंबेडकर जयंती
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:पुणे महाराष्ट्र
पुणे : भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर विकास प्रतिष्ठान, बावधन एवं सुजाता महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में ‘भीम फेस्टिवल 2026’ का आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। 14 अप्रैल 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में महामानव, बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को विनम्र अभिवादन किया गया।
कार्यक्रम में पुणे शहर की प्रथम नागरिक महापौर सौ. मंजुषाताई नागपुरे ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराते हुए जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बाबासाहेब के विचारों का स्मरण करते हुए उपस्थित जनसमूह को मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर उनका सत्कार बावधन गांव की पूर्व सरपंच वैशालीताई कांबळे, उमेश कांबळे, सुषमाताई कांबळे तथा युवा उद्यमी निखिल बांदल के हस्ते किया गया।
इस समारोह में बावधन पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल विभूते एवं उनके सहयोगी भी उपस्थित रहे। इसके अलावा अशोक डोंगरे, पश्चिम महाराष्ट्र मंडप एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय दगडे पाटील, युवा नेता राहुल दगडे पाटील सहित बावधन क्षेत्र के हजारों भीमसैनिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में विकास प्रतिष्ठान की ओर से सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया गया। इस भव्य आयोजन का सफल संचालन यशराज उमेश कांबळे द्वारा किया गया।


