प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

विभाग की योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न लाभुकों को जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय के द्वारा थ्री व्हीलर आइस बॉक्स वाहन,नाव एवं जाल, ऊडेन नाव इत्यादि का वितरण किया गया।

विभाग की योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न लाभुकों को जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय के द्वारा थ्री व्हीलर आइस बॉक्स वाहन,नाव एवं जाल, ऊडेन नाव इत्यादि का वितरण किया गया।

रिपोर्ट ;विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी,बिहार 

 

जिला डुमरा स्थित जिला मत्स्य कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन कर मत्स्य विभाग की योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न लाभुकों को जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय के द्वारा थ्री व्हीलर आइस बॉक्स वाहन,नाव एवं जाल, ऊडेन नाव इत्यादि का वितरण किया गया।

 

मछुआरा कल्याण योजनान्तगत थ्री व्हीलर सह आइस बॉक्स वाहन

10 गाड़ी के वितरण के साथ नाव एवं जाल पैकज वितरण योजना अंतर्गत 9 उडेन नाव का वितरण किया गया ।साथ ही

120 जाल पैकेज वितरित किए गए।

 

जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने इस अवसर पर कहा कि मत्स्य विभाग की योजनाओं का मुख्य उद्देश्य जिले के मछुआरा समुदाय को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। थ्री व्हीलर सह आइस बॉक्स वाहन, नाव एवं जाल जैसे संसाधनों के वितरण से मछुआरों को मत्स्य उत्पादन, संरक्षण एवं विपणन में काफी सहूलियत मिलेगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।

 

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंद लाभुकों तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी लाभुकों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे इन संसाधनों का समुचित उपयोग कर अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाएं तथा मत्स्य पालन को आधुनिक एवं व्यावसायिक स्वरूप देने की दिशा में आगे बढ़ें।

 

मौके पर उप मत्स्य निदेशक ,तिरहुत परिक्षेत्र श्री विनोद कुमार एवं जिला मत्स्य पदाधिकारी श्री सुभाष चंद्र यादव उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button