
लूट कांड में एक आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल व चाकू बरामद
रिपोर्ट:विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
बाजपट्टी थाना कांड संख्या 265/25, जो लूट की घटना से संबंधित है, में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। उक्त मामले में लूटी गई मोटरसाइकिल एवं घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है।
पुलिस ने इस कांड में शामिल एक अप्राथमिकी अभियुक्त मकसूद शाह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है तथा मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस द्वारा इस संबंध में अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।



