इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

सुरक्षा जवान 400 और सुपरवाइजर पद 50 के लिए खंड विकास कार्यालय स्तर पर तिथियां हुई निर्धारित’-

सुरक्षा जवान 400 और सुपरवाइजर पद 50 के लिए खंड विकास कार्यालय स्तर पर तिथियां हुई निर्धारित’-

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: इटावा, उत्तर प्रदेश 

इटावा – जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि 18 अप्रैल,2026 से 9 मई तक भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सौजन्य से एस0आई0एस0 इंडिया लि0 के संयुक्त तत्वाधान में बेरोजगार को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा भर्ती अधिकारी प्रेम प्रकाश (9917529293) ने बताया कि इस शिविर में सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाएगी। उन्होने बताया कि ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया लिमिटेड (एस0आई0एस0) जो एक सुरक्षा एजेंसी है जो भारत सरकार की पांचवी सबसे बड़ी रोजगार उपलब्ध कराने एवं 31वी सबसे बड़ी अपने कर्मचारियों को सुविधा देने वाली कंपनी बन 50 साल अपना पूर्ण कर चुकी है जो भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के अंतर्गत ही कार्यरत है जिसमे प्रशिक्षण के उपरांत चयनित उमीदवारों को 65 वर्ष कि स्थायी नियुक्ति सरकारी संस्थान गैर सरकारी संस्थान में प्रदान की जाती है प्रारंभिक वेतनमान सुरक्षा जवान 16000 – 22000 तथा सुरक्षा पर्यवेक्षक फायरमैन 18000 से 30000 जहाँ पी0 एफ0, ई0 एस0 आई0 बीमा एन्स्युरेंस,पेंशन,नौकरी के दौरान दो बच्चों को आई0 पी0 एस0 स्कूल में पढ़ाने की सुविधा नौकरी के दौरान दुर्घटना होने पर एक लाख से लेकर छः लाख तक सहयोग राशि प्रदान की जाती है उन्होने बताया कि ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ भारत लिमिटेड (एस0आई0एस0) द्वारा भर्ती कैंप सभी खंड विकास कार्यालय इटावा में प्रातः 10.00 से 3.00 बजे तक भर्ती का आयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया कि जनपद के इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी जिनकी योग्यता सुरक्षा जवान हेतु 10 वीं पास/असफल, उम्र 19 से 40 वर्ष, लंबाई 167.5 सेंटीमीटर एवं सुपरवाइजर हेतु 12वीं पास, उम्र 21 से 40 वर्ष, लंबाई 170 सेंटीमीटर हो, आवेदन कर सकते हैं। दो पासपोर्ट साइज फोटो, दसवीं की मार्कशीट की फ़ोटो कॉपी एवं आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी के साथ उपस्थित होना है। उन्होने बताया कि जिले के समस्त ब्लॉक परिसर में ’सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर के चयन प्रक्रिया 18 अप्रैल, 2026 बढ़पुरा ब्लॉक परिसर, 20 व 21 अप्रैल 2026 जसवंतनगर ब्लॉक परिसर, 22 और 23 अप्रैल 2026 महेवा ब्लॉक परिसर, 24 व 25 अप्रैल 2026 ताखा ब्लॉक परिसर,04 और 05 मई 2026 भरथना ब्लॉक परिसर,06 व 07 मई 2026 सैफई ब्लॉक परिसर, 08 और 09 मई 2026 चकरनगर ब्लॉक परिसर तक निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी प्रेम प्रकाश , मो. नं.9917529293 से सम्पर्क कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button