इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

जनसुनवाई में एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

जनसुनवाई में एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: इटावा, उत्तर प्रदेश 

 

इटावा,। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुलिस कार्यालय में नियमित रूप से आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। जनसुनवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं, जिन पर एसएसपी ने गंभीरतापूर्वक संज्ञान लिया और उनके न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया।

इस दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। एसएसपी ने राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से सीधे वार्ता कर शिकायतों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना इटावा पुलिस की प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button